scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंको, बीमा कंपनियों में सीवीओ की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे

वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंको, बीमा कंपनियों में सीवीओ की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मंत्रालय के अनुसार केनरा बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया समेत सार्वजानिक क्षेत्र के पांच बैंकों में सीवीओ के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इसके अलावा, इस वर्ष के दौरान न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी और आईएफसीआई लिमिटेड में भी सीवीओ पद के लिए नियुक्ति की जायेगी।

पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में भी सीवीओ के पद के लिए नियुक्ति होगी।

मंत्रालय के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2022 है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments