scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतलिस्टेड फैन्स ने जुटाया 16 लाख डॉलर का वित्त

लिस्टेड फैन्स ने जुटाया 16 लाख डॉलर का वित्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) लिस्टेड फैन्स ने व्हाइटबोर्ड कैपिटल और गुडवॉटर कैपिटल की अगुआई में हुए वित्तपोषण दौर में 16 लाख डॉलर यानी करीब 12.39 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

लिस्टेड फैन्स एक ऐसा मंच है जो उन लोगों को सोशल ‘टोकन’ जारी करता है जिनके सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की बड़ी संख्या होती है। यह टोकन किसी क्रिएटर या प्रोजेक्ट की भावी कमाई में हिस्सेदारी दर्शाता है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि वित्तपोषण पाने की इस कवायद में लिस्टेड फैन्स ने 16 लाख डॉलर जुटाए हैं।

लिस्टेड फैन्स ने पहले ही सोशल मीडिया पर सक्रिय 35 कंटेंट क्रिएटरों को अपने साथ जोड़ लिया है जो आने वाले कुछ हफ्तों में अपना आईपीओ (इनिशियल पर्सन ऑफरिंग) लेकर आने वाले हैं।

भाषा

मानसी प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments