scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडेल्हीवरी को आईपीओ के दूसरे दिन 23 प्रतिशत अभिदान

डेल्हीवरी को आईपीओ के दूसरे दिन 23 प्रतिशत अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) आपूर्ति श्रृंखला कंपनी डेल्हीवरी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 23 प्रतिशत अभिदान मिला है।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत 6,25,41,023 शेयर की पेशकश पर 1,45,01,730 शेयरों की बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में आरक्षित हिस्से को 40 प्रतिशत का अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में एक प्रतिशत का अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 29 प्रतिशत का अभिदान प्राप्त हुआ।

डेल्हीवरी ने अपने 5,235 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 462-487 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

डेल्हीवरी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 2,347 करोड़ रुपये जुटाए थे।

आईपीओ के तहत 4,000 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं और कंपनी के मौजूदा शेयरधारक 1,235 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लेकर आए हैं।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments