scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडाबर इंडिया का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 21.98 प्रतिशत घटकर 294 करोड़ रुपये पर

डाबर इंडिया का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 21.98 प्रतिशत घटकर 294 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले उत्पाद बनाने वाली डाबर इंडिया लिमिटेड का मार्च, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 21.98 प्रतिशत घटकर 294.34 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने इससे एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 377.29 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इसकी परिचालन आय 7.74 प्रतिशत बढ़कर 2,517.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 2,336.79 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 2,141.04 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 1,969.54 करोड़ रुपये से 8.7 प्रतिशत अधिक है।

भाषा

रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments