scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएयरबस इस साल के अंत तक एयर इंडिया को पहले विमान की डिलिवरी करेगी

एयरबस इस साल के अंत तक एयर इंडिया को पहले विमान की डिलिवरी करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) एयरबस ने मंगलवार को कहा कि वह एयर इंडिया को पहले ए350 विमान की आपूर्ति इस साल के अंत तक करेगी। एयर इंडिया ने एयरबस से 250 विमान खरीदने की घोषणा की है। इनमें से 40 बड़े आकार के विमान होंगे।

इसके साथ ही यूरोपीय विमानन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी की भारत के बड़े आकार के विमान खंड में वापसी हुई है।

एयर इंडिया अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। 17 साल में यह पहला मौका है जबकि एयर इंडिया विमान खरीद के ऑर्डर देने जा रही है। टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद यह एयर इंडिया का पहला ऑर्डर होगा।

एयरबस भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रेमी मेलार्ड ने कहा कि कंपनी को इस बात गर्व है कि टाटा समूह ने एयर इंडिया के लिए ए350 और ए320 विमानों का चयन किया है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा ऑर्डर दर्शाता है कि भारत का विमानन क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। अभी बड़े आकार के विमान खंड में एयरबस की प्रतिद्वंद्वी बोइंग का दबदबा है।

इसके अलावा एयर इंडिया अमेरिका की कंपनी बोइंग से 220 विमान खरीदने जा रही है।

अभी एयरबस के भारत में 470 वाणिज्यिक विमान परिचालन में है। एयर इंडिया के नए ऑर्डर के बाद भारत में एयरबस के पास कुल 850 विमानों का ऑर्डर हो गया है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments