scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशकांग्रेस नेता पर कथित हमले के बाद निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की

कांग्रेस नेता पर कथित हमले के बाद निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) त्रिपुरा में कांग्रेस नेता अजय कुमार पर कथित हमले के कुछ दिन बाद निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को अपनी ‘‘नाराजगी’’ से अवगत कराया और उनसे यह बताने को कहा कि पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद स्थिति क्यों बिगड़ी।

सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने ‘समय पर उचित कार्रवाई न करने’ के चलते कुछ अधिकारियों के खिलाफ ‘कड़ी’ कार्रवाई भी की है और जिरानिया उपमंडल, पश्चिमी त्रिपुरा उपमंडल पुलिस अधिकारी को निलंबित करने तथा तत्काल हटाए जाने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि शीर्ष चुनाव इकाई ने रानीबाजार थाने के प्रभारी अधिकारी और जिरानिया थाने के प्रभारी अधिकारी को भी तत्काल हटाए जाने का भी आदेश दिया है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को खतरे की आशंका का तुरंत आकलन करने और बिना किसी देरी के तदनुसार सुरक्षा प्रदान करने को कहा गया है।

राज्य में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments