scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशसिक्किम में 4.7 तीव्रता का भूकंप

सिक्किम में 4.7 तीव्रता का भूकंप

Text Size:

गंगटोक, सात फरवरी (भाषा) सिक्किम के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शाम छह बजकर 35 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र पश्चिम सिक्किम के मानेबंग से 11 किलोमीटर दूर था।

सिक्किम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आईएमडी ने बताया कि भूकंप के झटके गंगटोक और सिक्किम के कुछ अन्य स्थानों के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।

भाषा

राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments