scorecardresearch
शुक्रवार, 25 अप्रैल, 2025
होमदेशराष्ट्रपति पद की आज शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, महात्मा गांधी को राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति पद की आज शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, महात्मा गांधी को राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर ये चुनाव जीता जिसके साथ ही देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिला है.

Text Size:

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ लेंगी. उससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी.

द्रौपदी मुर्मू भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी. संसद के केंद्रीय कक्ष में जाते वक्त मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य सभा के चेयरमैन और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिराल साथ होंगे.

द्रौपदी मुर्मू को भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमन्ना पद और गोपनायती की शपथ दिलाएंगे.

मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर ये चुनाव जीता जिसके साथ ही देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिला है.

मुर्मू को चुनाव में 2,824 वोट हासिल हुए जिनका कुल मान 6,76,803 है वहीं यशवंत सिन्हा को 1,877 वोट मिले जिनका मान 3,80,177 है.

बता दें कि मुर्मू ने 1997 में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी जब वह भाजपा में शामिल हुई थीं. आगे चलकर वह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अध्यक्ष बनीं और 2015 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया. राज्य में राज्यपाल के तौर पर पूरा कार्यकाल करने वाली वह पहली महिला हैं.


यह भी पढ़ें: RSS के सरकार्यवाह होसबाले ने कहा- आजादी के लिए भारत की तरफ देख रहे हैं POK के लोग


 

share & View comments