scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशदिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बूंदा-बांदी

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बूंदा-बांदी

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई जिससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया।

लक्ष्मी नगर, आईटीओ, मंडी हाउस, जोर बाग, लाजपत नगर और उत्तरी दिल्ली में हल्की बारिश हुई।

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और कंझावला, मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, पालम, गुरुग्राम, मानेसर, हांसी, मेहम, रोहतक तथा भिवानी सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया था।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments