scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशदिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन में घरेलू सहायक का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन में घरेलू सहायक का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार को एक घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि कमल नामक व्यक्ति करीब तीन साल से घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा था। घर के निवासी ने हजरत निजामुद्दीन थाने को फोन करके बताया था कि उनके घरेलू सहायक की मौत हो गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इमारत की चौथी मंजिल पर बेड के एक बॉक्स के अंदर व्यक्ति का शव मिला। उसकी दोनों टांगें और गर्दन प्लास्टिक की टेप से बंधी हुई थीं। उस व्यक्ति को काम पर रखने वाले दूसरे तल पर रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments