scorecardresearch
शुक्रवार, 16 मई, 2025
होमदेशसिविल सेवकों के चयन में विविधतापूर्ण, समावेशी प्रवृत्ति : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

सिविल सेवकों के चयन में विविधतापूर्ण, समावेशी प्रवृत्ति : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Text Size:

मसूरी (उत्तराखंड), 16 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यूपीएससी द्वारा सिविल सेवकों के चयन में विविधतापूर्ण और समावेशी प्रवृत्ति देखी जा रही है, जिसमें दूरदराज, ग्रामीण पृष्ठभूमि और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी शीर्ष रैंक हासिल कर रहे हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह ने कहा कि पारंपरिक रूप से कम प्रतिनिधित्व वाले हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों के अभ्यर्थी अब शीर्ष रैंक पर पहुंच रहे हैं।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में सिविल सेवकों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में शासन की ‘‘परिवर्तनकारी यात्रा’’ पर प्रकाश डाला।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हाल में लिखे गए अपने लेख ‘‘भारत में सिविल सेवाओं का बदलता स्वरूप’’ का हवाला देते हुए सिंह ने यूपीएससी चयन में एक विविध, समावेशी प्रवृत्ति का जिक्र किया, जिसमें दूरदराज, ग्रामीण पृष्ठभूमि और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी शीर्ष रैंक हासिल कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका श्रेय प्रौद्योगिकी को जाता है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा आदि के अधिकारियों के चयन के लिए हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments