scorecardresearch
गुरूवार, 5 जून, 2025
होमदेशधामी ने मुख्यमंत्री आवास में सीता अशोक का पौधा लगाया

धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सीता अशोक का पौधा लगाया

Text Size:

देहरादून, पांच जून (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवर को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

धामी ने यहां मुख्यमंत्री आवास में सीता अशोक का पौधा लगाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।’’

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।

एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025 सरकारी श्रेणी में रुद्रपुर नगर निगम को दिया गया जबकि गैर सरकारी श्रेणी में यह पुरस्कार विजय जड़धारी एवं प्रताप सिंह पोखरियाल को दिया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई तथा स्कूली बच्चों को कपड़े के थैले बांटे।

भाषा दीप्ति अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments