scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशउत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, लोक भवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण

उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, लोक भवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण

Text Size:

देहरादून, 20 मार्च (भाषा) उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार शुक्रवार को होने जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन में सुबह 10 बजे होगा।

धामी मंत्रिमंडल में पांच पद रिक्त हैं, जिन्हें भरे जाने की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई तब मुख्यमंत्री धामी सहित कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि संवैधानिक प्रावधान के तहत उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं।

अप्रैल 2023 में सामाजिक कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रिमंडल में आठ सदस्य रह गए, जबकि पिछले वर्ष एक विवाद के कारण संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या घटकर सात रह गई।

भाषा दीप्ति

खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments