scorecardresearch
Monday, 30 September, 2024
होमदेशग्रेटर निकोबार एकीकृत विकास परियोजना के डिजाइन से पारिस्थितिकी को खतरा : रमेश

ग्रेटर निकोबार एकीकृत विकास परियोजना के डिजाइन से पारिस्थितिकी को खतरा : रमेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को आरोप लगाया कि ग्रेटर निकोबार एकीकृत विकास परियोजना के डिजाइन से पारिस्थितिकी को खतरा है।

उन्होंने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) अरुण प्रकाश के एक कथन से संबंधित खबर का हवाला देते हुए इस परियोजना को लेकर सवाल उठाए।

पूर्व पर्यावरण मंत्री रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अत्यंत विवादास्पद ग्रेटर निकोबार एकीकृत विकास परियोजना पर भारतीय नौसेना के एक बहुत ही प्रतिष्ठित पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) अरुण प्रकाश, जिन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सेवा की है, द्वारा व्यक्त ये विचार गंभीरता से ध्यान देने योग्य हैं। उनका मूल बिंदु यह है कि पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षा को मजबूत करना वांछनीय और संभव दोनों है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा आगे बढ़ाए जा रहे इस परियोजना के वर्तमान डिजाइन से पारिस्थितिकी को अनावश्यक रूप से खतरा है जो अस्वीकार्य है।

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments