कैनिंग (पश्चिम बंगाल), छह जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के एक गांव से देसी बम, बम बनाने का सामान और देसी कट्टे ज़ब्त किए गए हैं और इस बाबत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को गुतियारी शरीफ पुलिस चौकी क्षेत्र के मखलताला दिघीरपार में तब एक विस्फोट हुआ था, जब ये तीनों देसी बम बना रहे थे। घटना में वे मामूली रूप से जख्मी हो गए थे।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से दो देसी कट्टे, पांच देसी बम और बम बनाने का सामान जब्त किया।
उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
