scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशदेहरादून में एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय उप शिक्षा अधिकारी और उसकी सहयोगी गिरफ्तार

देहरादून में एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय उप शिक्षा अधिकारी और उसकी सहयोगी गिरफ्तार

Text Size:

देहरादून, एक अप्रैल (भाषा) उतराखंड सतर्कता विभाग ने बुधवार को देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में तैनात उप शिक्षा अधिकारी और उसकी एक महिला सहयोगी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने सतर्कता विभाग से शिकायत की थी कि ऋषिकेश में स्थित उसके गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अध्ययनरत छात्रों की फीस की प्रतिपूर्ति के बिल भुगतान के बदले उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच करने के बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाकर बिष्ट और उसकी सहयोगी पुष्पांजलि को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा दीप्ति जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments