scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअजित पवार को श्रद्धांजलि के तौर पर अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे उपमुख्यमंत्री शिंदे

अजित पवार को श्रद्धांजलि के तौर पर अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे उपमुख्यमंत्री शिंदे

Text Size:

ठाणे, छह फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले सप्ताह विमान दुर्घटना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार की मृत्यु हो जाने के कारण इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

शिंदे का जन्मदिन 9 फरवरी को है।

शिंदे के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘महाराष्ट्र अजित दादा के असामयिक निधन से गहरे शोक में डूब गया है और अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाया है।’’

शिंदे ने कहा कि पवार के निधन से उन्होंने एक सहकर्मी और मित्र, दोनों को खो दिया है।

उन्होंने अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की।

शिंदे ने अपने समर्थकों से अनुरोध किया कि वे उनके जन्मदिन पर न तो गुलदस्ते लाएं, न ही कोई उपहार दें और न ही होर्डिंग लगाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पवार परिवार के दुख में उनके साथ हैं।’’

पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को हुई विमान दुर्घटना में पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।

भाषा सुभाष धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments