scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशराजस्थान में नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

राजस्थान में नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

Text Size:

जयपुर, 10 जून (भाषा) पैगंबर मोहम्मद के संबंध में कथित रूप से विवादास्पद टिप्पणी के मामले में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग को लेकर राजस्थान के टोंक और सीकर जिलों में प्रदर्शन किया गया।

टोंक में प्रदर्शनकारियों ने ‘टोंक मुस्लिम एलांइस’ के बैनर पर सर्व समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश भारत सरकार को देने की मांग की है।

वहीं सीकर के ‘रामगढ़ कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रवासी एवं रामगढ़ शेखावाटी सर्व समाज’ की ओर से रामगढ़ शेखावाटी के उपखंड मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।

टोंक में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राज्य समन्वयक इरफान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह प्रदर्शन किसी एक पार्टी या किसी एक संगठन का नहीं है यह तमाम मुसलमानों का है इसमें हर पार्टी के लोग शामिल हैं।’’

उन्होंने शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments