scorecardresearch
बुधवार, 4 जून, 2025
होमदेशदिल्ली के स्कूल यमुना सफाई पर साल भर चलाएंगे अभियान

दिल्ली के स्कूल यमुना सफाई पर साल भर चलाएंगे अभियान

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) शिक्षा निदेशालय ने स्वच्छ यमुना नदी के महत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘मां यमुना स्वच्छता अभियान’ नामक एक वर्ष का अभियान शुरू किया है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

सोमवार को जारी एक परिपत्र में कहा गया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को जल संरक्षण और यमुना नदी के संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।

इसमें कहा गया है कि यह कार्यक्रम निदेशालय के तहत सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक चलेगा।

परिपत्र के अनुसार, स्कूलों को मासिक गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, जिसकी शुरुआत जुलाई में स्वच्छ यमुना के महत्व पर निबंध लेखन से होगी।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments