scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशदिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई

Text Size:

नयी दिल्ली, 200 फरवरी (भषा) दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में रही क्योंकि समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 19 स्टेशन ने वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की।

सीपीसीबी वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्टेशनवार आंकड़े के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

भाषा तान्या अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments