scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई में सुधार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से 0.8 डिग्री अधिक है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न मौसम केंद्रों में से सफदरजंग में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 22 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 25.2 डिग्री सेल्सियस, रिज में 24.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 9.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 9.6 डिग्री सेल्सियस, रिज में 10.2 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 52 प्रतिशत दर्ज की गई।

सीपीसीबी के अनुसार, रविवार को शाम चार बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे एक्यूआई का स्तर ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments