नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने एक कारोबारी के हत्यारों की मदद करने के आरोप में पुलिस के एक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
व्यापारी सुनील जैन (52) की दो महीने पहले शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में ‘गलत पहचान’ के कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘पुलिस की एक टीम ने उत्तर-पूर्वी जिले में तैनात उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह (45) को शूटरों नवीन कसाना और सचिन गोलू को शरण देने तथा वित्तीय सहायता देने के आरोप में गिरफ्तार किया। सिंह लगातार गोलू के संपर्क में था और हत्या के बाद उसकी मदद करता था। सिंह को रविवार को गिरफ्तार किया गया और वह चार दिन की पुलिस हिरासत में है।’’
भाषा रवि कांत जितेंद्र
जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.