scorecardresearch
Thursday, 11 September, 2025
होमदेशदिल्ली पुलिस का एएसआई यमुना नदी में डूबा

दिल्ली पुलिस का एएसआई यमुना नदी में डूबा

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस का एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) अपने पिता का ‘श्राद्ध’ कर्म करते समय यमुना नदी में कथित तौर पर डूब गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एएसआई की पहचान संजय (46) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से यमुना घाट पर अपने पिता का श्राद्ध कर्म कर रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पुजारी ने बुधवार सुबह संजय को यमुना नदी में स्नान के लिए जाते देखा था। जब वह वापस नहीं आए तो पुजारी ने सुबह लगभग 10 बजे पीसीआर कॉल की।’’

पुलिस ने मौके से उनके कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments