नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह के कार्यालय को ईमेल के जरिए बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘ई-मेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ नामक समूह के नाम से भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचित कर दिया गया, जिसके बाद महापौर कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गहन जांच चल रही है।’
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी महापौर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि अपराह्न 2.11 बजे के आसपास कार्यालय को उड़ा दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि साइबर टीमें ईमेल के स्रोत का विश्लेषण कर रही हैं और भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
