scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशदिल्ली के व्यक्ति ने संसद भवन के निकट आत्मदाह करने का प्रयास किया

दिल्ली के व्यक्ति ने संसद भवन के निकट आत्मदाह करने का प्रयास किया

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली के एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को यहां संसद भवन के पास आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रोहिणी इलाके में रहने वाला राज कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल ले जाने से पहले, शर्मा को ‘देश को बचा लो’ का नारा लगाते सुना गया था।

अधिकारी ने कहा कि आत्मदाह का प्रयास करने के कारणों का अब पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा रंजन रंजन सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments