नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में पुरानी दुश्मनी में 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को एक नाबालिग सहित पांच लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजय शर्मा, सनी, सूरज, राजू और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पीड़ित का राजू से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राजू ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाया और लड़के पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप बुधवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
