scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशहंगामे के बीच दिल्ली विधानसभा कुछ देर के लिए स्थगित

हंगामे के बीच दिल्ली विधानसभा कुछ देर के लिए स्थगित

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) दिल्ली विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के जोरदार हंगामें के बीच मंगलवार को सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में बहस की शुरुआत तब हुई जब, ‘निजी कंपनी की वजह से केंद्र सरकार के खजाने और जनता को हुए वित्तीय नुकसान के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जांच नहीं कराए जाने को लेकर चर्चा हुई।’

चर्चा की शुरुआत करते हुए आप विधायक मदन लाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के करोड़ों रुपये ”लूटे” गए।

भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग की।

भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद अध्यक्ष ने जितेंद्र महाजन को मार्शल से बाहर करवा दिया।

सदन में दोनों पक्षों के बीच हंगामे के चलते गोयल ने दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

भाषा साजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments