scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशदिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर सेवाओं में विलंब

दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर सेवाओं में विलंब

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ के एक खंड पर सोमवार सुबह कुछ तकनीकी समस्या के कारण सेवाओं में विलंब हुआ।

‘रेड लाइन’ दिल्ली के रिठाला को गाजियाबाद के शहीद स्थल से जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर यात्रियों को ‘रेड लाइन’ पर मेट्रो सेवा में विलंब की जानकारी दी।

डीएमआरसी ने कहा, “रेड लाइन पर इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में विलंब हो रहा है। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।”

डीएमआरसी ने आगे कहा, “सुधार कार्य प्रगति पर है। नियमित सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।”

भाषा निहारिका पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments