ऋषिकेश (उत्तराखंड), चार जुलाई (भाषा) देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को भिक्षावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
कुमार ने भिक्षावृत्ति को समाज पर कलंक बताते हुए कहा कि इस संबंध में कानून अपना काम करेगा तथा जहां भी भिखारी मिलेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऋषिकेश एवं देहरादून के सहायक श्रमायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ भिक्षावृत्ति रोकने को लेकर बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी भिक्षावृत्ति की या करवायी जा रही है, उस पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि गली-मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगना कानूनन अपराध तो है ही बल्कि ये सब इंसानियत को भी लज्जित करता है। जिलाधिकारी ने कहा कि भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो भिक्षा मांगने वालों पर नजर रखेगी।
भाषा सं दीप्ति आशीष
आशीष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.