scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशरक्षा मंत्रालय ने छह डोर्नियर विमान खरीदने के लिए एचएएल से करार किया

रक्षा मंत्रालय ने छह डोर्नियर विमान खरीदने के लिए एचएएल से करार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 667 करोड़ रुपये की लागत से छह डोर्नियर विमान खरीदने की खातिर शुक्रवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से करार किया।

एचएएल को ठेका देने की घोषणा करते हुए रक्षा मंत्रालय ने बताया कि छह नए विमानों से वायुसेना की दूर दराज के इलाकों में अभियान चलाने की क्षमता बढ़ेगी।

डोर्नियर-228 विमान बहु उद्देशीय और हल्के मालवाहक विमान हैं।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने 10 मार्च को भारतीय वायुसेना के लिए 667 करोड़ रुपये की लागत से छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद की खातिर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ करार किया।’’

बयान के मुताबिक, इन विमानों का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना द्वारा परिवहन और संचार उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। साथ ही इनका इस्तेमाल वायुसेना के मालवाहक विमानों के पायलटों को प्रशिक्षित करने में हो रहा है।’’

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments