ऊना, सात अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दायर मानहानि मामले के सिलसिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को मंगलवार को समन जारी किया और उन्हें 12 मई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।
यह मामला ऊना के वकील अनूप केसरी ने दायर किया है। केसरी ने 2022 में अपने समर्थकों के साथ ‘आप’ छोड़ दी थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
केसरी उस समय ‘आप’ की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पार्टी छोड़ने के बाद सिसोदिया ने हताशा में आकर नौ अप्रैल 2022 को दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया और उन पर गंभीर आरोप लगाए।
केसरी के मुताबिक, आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया गया।
केसरी ने बिना किसी सबूत के सार्वजनिक मंच से किए गए ‘‘चरित्र हनन के कृत्य’’ के खिलाफ ऊना की अदालत का रुख किया।
भाषा धीरज पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
