scorecardresearch
शनिवार, 14 जून, 2025
होमदेशमहाराष्ट्र के गांव में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई

महाराष्ट्र के गांव में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई

Text Size:

(फोटो के साथ)

मुंबई, 21 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचाव दलों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में मलबे से दो और शव बरामद किए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों मृतक महिलाएं हैं।

अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ के दलों ने बीती रात अभियान रोक दिया था और आज बारिश के बीच सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने पहाड़ी इलाके में स्थित भूस्खलन स्थल पर फिर से खोज व बचाव अभियान शुरू किया।

स्थानीय ग्रामीण और मलबे के अंदर फंसे लोगों के रिश्तेदार बचाव दलों की सहायता कर रहे हैं।

मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर तटीय जिले रायगढ़ में बुधवार रात पहाड़ी इलाके में स्थित आदिवासी गांव इरशालवाड़ी में भीषण भूस्खलन हुआ था।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments