scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशदिल्ली में फ्रिज में एक व्यक्ति का शव पाया गया

दिल्ली में फ्रिज में एक व्यक्ति का शव पाया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) उत्तरी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव फ्रिज के भीतर पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर किसी व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसके रिश्तेदार फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। जब वह महिला गौतमपुरी पहुंची तो उन्होंने वहां फ्रिज में अपने रिश्तेदार का शव पाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान जाकिर नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा यश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments