scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशनोएडा में दस साल के बच्चे का शव मिला

नोएडा में दस साल के बच्चे का शव मिला

Text Size:

नोएडा (उप्र) , 13 अप्रैल (भाषा) नोएडा में सेक्टर 24 थानाक्षेत्र के सेक्टर 54 के जंगल में 10 साल के बच्चे का शव मिला है।

सेक्टर 24 के थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी का 10 वर्षीय बच्चा हर्ष उर्फ काना (पुत्र अजीत सिंह) तीन दिनों से लापता था और इस मामले में उसके पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना खोड़ा पुलिस ने आज उसके मौसी के बेटे सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व वे हर्ष को बहला-फुसलाकर नोएडा ले गए तथा सेक्टर 54 के जंगल में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में बंद करके जमीन में गाड़ दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि खोड़ा पुलिस की सूचना पर थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 54 के जंगल से शव को बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने फिरौती के रूप में रकम वसूलने की नीयत से बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या की थी।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments