scorecardresearch
रविवार, 22 जून, 2025
होमदेशसीमित सोच के साथ काम करने के दिन बीत गए : जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा

सीमित सोच के साथ काम करने के दिन बीत गए : जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को शासन में ‘‘संपूर्ण सरकार’’ के दृष्टिकोण को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि अब सीमित सोच के साथ काम करने के दिन बीत गए हैं।

कार्मिक राज्यमंत्री सिंह यहां ‘नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस’ द्वारा जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित छठे क्षमता निर्माण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी प्रौद्योगिकी की उपलब्धता तथा संसाधनों का लोकतंत्रीकरण होने से केंद्रीय और राज्य सिविल सेवाओं की जनसांख्यिकी में बदलाव आ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष रुझान शासन सुधारों के प्रति है और उन्होंने मई 2014 में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रशासन को अधिक पारदर्शी, अधिक उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए अनेक उपाय किए गए।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह क्षमता निर्माण कार्यक्रम नौ अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सचिवों, विशेष सचिवों, अपर सचिवों, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निदेशकों, संयुक्त आयुक्तों, मिशन निदेशकों सहित अन्य पदों पर कार्यरत जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों ने भाग लिया।

भाषा गोला अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments