scorecardresearch
Sunday, 15 February, 2026
होमदेशकेरल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत के कुछ दिन बाद उसका दोस्त फंदे से लटका मिला

केरल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत के कुछ दिन बाद उसका दोस्त फंदे से लटका मिला

Text Size:

कासरगोड (केरल), 15 फरवरी (भाषा) केरल के कासरगोड में रविवार को 30 वर्षीय एक युवक मन्नीपाडी स्थित अपने घर में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उसकी करीबी दोस्त एवं मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘चिन्नुप्पु’ की मौत की कुछ दिनो बाद हुई है।

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान संदेश के. के रूप में की गई है। संदेश का शव दोपहर के समय उसके घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, संदेश और रेश्मा के. (25) के बीच गहरी दोस्ती थी।

जानकारी के अनुसार, गत नौ फरवरी को कासरगोड के पास कुडलू में आजाद रोड पर किराये के एक कमरे में रह रही रेशमा मृत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या का संदेह जताते हुए अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज किया था और जांच के सिलसिले में संदेश का बयान भी दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार रेश्मा की मृत्यु के बाद से ही संदेश दुखी था।

कासरगोड पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने संदेश को उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका पाया जिसके बाद वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में भी अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद संदेश का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

प्रचेता अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments