scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के राजौरी में सीआरपीएफ जवान गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सीआरपीएफ जवान गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

Text Size:

राजौरी/जम्मू, तीन मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह घटना कथित तौर पर राजौरी के पास तंडवाल क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ शिविर में हुई।

सूत्रों ने बताया कि जवान को गोली लगने से चोट आई और उसे तुरंत राजौरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से संबद्ध अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और गोलीबारी से संबंधित परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments