scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशपटना में कई आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पटना में कई आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Text Size:

पटना, एक मार्च (भाषा) पटना के पीरबहोर इलाके में कई आपराधिक मामलों में वांछित एक अपराधी को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है।

पटना की पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘यह घटना रविवार तड़के हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमित कुमार मरीन ड्राइव पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी नियंत्रित जवाबी कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मुठभेड़ के दौरान कुमार के पैर में गोली लगी है और सरकारी अस्पताल में उसका उपचार जारी है।’’

पुलिस ने बताया कि इस साल जनवरी में पटना की एक दीवानी अदालत परिसर में दो सशस्त्र अपराधियों द्वारा घुसने के प्रयास से जुड़े एक मामले में अमित कुमार भी वांछित था।

उसने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments