नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस परेड में रविवार को कर्तव्य पथ पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की फूलों से सजी झांकी में संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ को रेखांकित किया गया।
झांकी के सामने के हिस्से में अशोक चक्र था, जबकि इसके पिछले हिस्से में भारत का संविधान रखा था। अशोक चक्र ‘समय के पहिये’ को दर्शाता है।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले सीपीडब्ल्यूडी के मुताबिक, अशोक चक्र दर्शाता है कि चलते रहना ही जीवन है, जबकि ठहराव का मतलब अंत है।
पूरी झांकी को रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों से सजाया गया था।
संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अंगीकार किया गया था और यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।
भाषा
ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.