जयपुर, 16 फरवरी (भाषा) राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया । अदालत ने उसे 23 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
थानाधिकारी सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि बिश्नोई को बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे 23 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने बताया कि गैंगस्टर से पूछताछ की जा रही है और उसे जयपुर में पिछले दिनों एक नाइट क्लब पर फायरिंग के मामले में पूछताछ के लिए पेशी वारंट पर बुधवार को यहां लाया गया था। पुलिस बिश्नोई को पंजाब के बठिंडा से यहां जवाहर सर्किल थाने लायी थी जहां मामला दर्ज किया गया था।
जयपुर के एक क्लब के बाहर 29 जनवरी को फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य के सहयोगी छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में एक होटल मैनेजर भी शामिल है।
भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
