scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशमप्र में शराब पीने से दंपती की मौत

मप्र में शराब पीने से दंपती की मौत

Text Size:

खरगोन (मप्र), 27 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में कथित रूप से शराब पीने से सोमवार को एक दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें रेम सिंह (40) एवं उसकी पत्नी ममता बाई (35) शामिल है । उन्होंने बताया कि वे दोनों सोमवार सुबह भगवानपुरा पुलिस थाने के मदनी खुर्द गांव के ढापली फालिया में अपने घर पर मृत अवस्था में मिले।

मृतक के परिजनों ने इस दंपती द्वारा पी गई शराब जहरीली होने की आशंका जताते हुए इसकी जांच करने की मांग की है, जबकि पुलिस का दावा है कि अत्यधिक शराब पीने ने इस दंपती की मौत हुई है।

दंपती की मौत को लेकर खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मीडिया को बताया, ‘‘दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम जांच रिपोर्ट में उनकी असली मौत के कारण का खुलासा होगा। लेकिन प्रारंभिक जांच में अत्याधिक शराब पीने और बीमार रहना मौत का कारण लग रहा है।’’

भाषा सं रावत रावत रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments