scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकोरोना वायरस: महाराष्ट्र में बीए.5 स्वरूप के दो और मामले सामने आए

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में बीए.5 स्वरूप के दो और मामले सामने आए

Text Size:

मुंबई, 14 जून (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के बीए.5 स्वरूप के दो और मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बीए.5 स्वरूप से संक्रमित दोनों मरीज ठाणे शहर में पाए गए और उनका टीकाकरण हो चुका है।

विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने घर में पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और वे बीमारी से उबर गए हैं। इनमें से एक महिला (25 वर्षीय) और एक पुरुष (32 वर्षीय) है। महिला 28 मई को संक्रमित पाई गई थी, जबकि पुरुष 30 मई को संक्रमित पाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पुणे स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के अनुसार, राज्य में हालिया नमूनों के संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण के दौरान सर्वाधिक नमूनों में बीए.2 स्वरूप पाया गया है और उसके बाद मरीज बीए.2.38 स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments