scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशतेलंगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को 39.8 प्रतिशत वोट मिले

तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को 39.8 प्रतिशत वोट मिले

Text Size:

हैदराबाद, 14 फरवरी (भाषा) तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शनिवार को बताया कि 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को 39.8 प्रतिशत वोट मिले।

एसईसी ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल बीआरएस को 28.7 प्रतिशत वोट मिले, जबकि भाजपा को 15.6 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।

निर्दलीय उम्मीदवारों को 8.3 प्रतिशत वोट मिले और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 3.2 प्रतिशत वोट मिले।

‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ (एआईएफबी) को 1.5 प्रतिशत वोट मिले। कई निर्दलीय उम्मीदवारों और प्रमुख पार्टियों से टिकट न पाने वाले उम्मीदवारों ने एआईएफबी के टिकट पर चुनाव लड़ा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को क्रमशः 1.3 प्रतिशत और 0.5 प्रतिशत वोट मिले।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की जन सेना पार्टी को 0.3 प्रतिशत वोट मिले, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 0.2 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार को एक बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि कांग्रेस ने 11 फरवरी को हुए चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 116 नगरपालिकाओं के कुल 2,582 वार्डों में से 1,347 वार्डों में जीत हासिल की।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments