scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशमनमोहन का वीडियो साझा कर कांग्रेस का कटाक्ष: यह सबक ‘स्वयंभू विश्वगुरु’ नहीं सीखेंगे

मनमोहन का वीडियो साझा कर कांग्रेस का कटाक्ष: यह सबक ‘स्वयंभू विश्वगुरु’ नहीं सीखेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 20 साल पुराने एक बयान का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि अपने लोगों के हितों के लिए खड़ी रहने वाली सरकार का दुनिया भर में सम्मान होता है, लेकिन ‘स्वयंभू विश्वगुरु’ यह सबक कभी नहीं सीखेंगे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मनमोहन सिंह के बयान का एक वीडियो साझा किया, जिसमें सिंह ने 2005 के अपने अमेरिकी दौरे के समय कहा था कि ‘‘जहां तक इराक पर आक्रमण (2003 में) का सवाल है, तो इस बारे में हमारा स्पष्ट मानना है कि यह गलती थी।’’

रमेश ने सिंह के इस बयान का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत-अमेरिका परमाणु करार कराने वाले प्रधानमंत्री ने 20 जुलाई, 2005 को वाशिंगटन में भी यह बात कही थी। जो सरकार अपने सिद्धांतों और अपने लोगों के हितों के लिए खड़ी रहती है, उसका दुनिया भर में सम्मान किया जाता है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘यह एक ऐसा सबक है, जो स्वयंभू विश्वगुरु कभी नहीं सीखेंगे।’’

कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के संदर्भ में भारत के पारंपरिक रुख का पालन नहीं किया है।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments