scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशकांग्रेस नेता एवं सांसद प्रद्युत बोरदोलाई भाजपा में शामिल

कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रद्युत बोरदोलाई भाजपा में शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए।

बोरदोलोई ने कांग्रेस से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था।

असम के मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बोरदोलोई के पार्टी में शामिल होने को मंगलवार को मंजूरी दी।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता एवं मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए। हमारी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी में उनका स्वागत किया।’’

कांग्रेस की प्रदेश इकाई में मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने गुवाहाटी में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments