scorecardresearch
Sunday, 6 October, 2024
होमदेशजम्मू कश्मीर में कांग्रेस की भाजपा के खिलाफ वैचारिक लड़ाई तेज़ होगी: पाटिल

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की भाजपा के खिलाफ वैचारिक लड़ाई तेज़ होगी: पाटिल

Text Size:

जम्मू, 10 मार्च (भाषा) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद रजनी पाटिल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार में जम्मू कश्मीर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस भगवा दल के खिलाफ अपनी वैचारिक लड़ाई को तेज़ करेगी।

पाटिल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा धर्मनिरपेक्षता और विविधता में एकता के लिये खड़ी रही है और समाज के हर तबके का समान रूप से खयाल रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति के लिए विभाजन और ध्रुवीकरण में यकीन रखती है।

पाटिल ने यहां एक रैली में कहा कि जम्मू कश्मीर को भाजपा के शासन में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और उसे अपना पूर्ण राज्य का दर्जा खोना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की नीतियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा जग जाहिर है।

जम्मू कश्मीर के लिये कांग्रेस की प्रभारी पाटिल ने कहा, “ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और जम्मू-कश्मीर के प्रति उसकी नीतियों के खिलाफ वैचारिक लड़ाई तेज होगी।”

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments