नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई को सौंपी गई है।
इस 35 सदस्यीय समिति में देबब्रत सैकिया, रकीबुल हुसैन, प्रद्युत बोरदोलोई, भूपेन कुमार बोरा, रिपुन बोरा, पवन सिंह घटोवार, वाजिद अली चौधरी, रोसलीना तिर्की, जाकिर हुसैन सिकदर, प्रदीप सरकार और अरुण दत्ता मजूमदार शामिल हैं।
इनके अलावा इस समिति में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन), सभी अग्रिम संगठनों के प्रमुख, राज्य इकाई के एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, आदिवासी विभागों के अध्यक्ष और चाय बागान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
असम में आगामी अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है।
भाषा हक अविनाश संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
