तिरुवनंतपुरम, एक मार्च (भाषा) केरल में स्थानीय निकाय के उपचुनाव में विपक्षी कांगेस और भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सत्तारूढ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का राज्य में दबदबा कायम रहा।
एलडीएफ ने इन उपचुनावों में 28 स्थानीय निकाय वार्ड में से 14 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) आठ सीट पर विजयी रहा। आज इन सीट के उपचुनाव के परिणाम की घोषणा हुई।
एलडीएफ को 2021 की तुलना में चार सीट कम आयी है। यूडीफ ने आठ सीट जीतकर जबर्दस्त वापसी की है। उसने पिछले चुनाव की तुलना में दो और सीट अधिक जीती है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दो सीट मिली है । उसे पिछली बार की तुलना में एक अधिक सीट मिली है। चार वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
मंगलवार को 12 जिलों में 28 वार्डों में उपचुनाव हुए थे। इन उपचुनाव में 97 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
भाषा राजकुमार माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
