scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशकांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कई पर्यवेक्षक नियुक्त किये

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कई पर्यवेक्षक नियुक्त किये

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने इस साल के आखिर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्य के सभी 26 संसदीय क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों और पार्टी के कई नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कच्छ संसदीय क्षेत्र के लिए शाले मोहम्मद एवं इंद्रजीत सिंह गुर्जर, बनासकांठा के लिए अशोक चान्दना, महसाणा के लिए उदय लाल अंजना, वलसाड़ के लिए नितिन राउत और अन्य क्षेत्रों के लिए भी कई अन्य नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

गुजरात में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

भाषा हक वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments