scorecardresearch
Saturday, 12 April, 2025
होमदेश‘अंतर-धार्मिक संवाद के माध्यम से विश्व शांति और सद्भाव' पर आठ अप्रैल को मुंबई में सम्मेलन

‘अंतर-धार्मिक संवाद के माध्यम से विश्व शांति और सद्भाव’ पर आठ अप्रैल को मुंबई में सम्मेलन

Text Size:

मुंबई, चार अप्रैल (भाषा) लोकमत मीडिया समूह और अहिंसा विश्व भारती द्वारा भगवान महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर आठ अप्रैल को ‘अंतरधार्मिक संवाद के माध्यम से विश्व शांति और सद्भाव’ विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

यह सम्मेलन यहां प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर सभागार में अपराह्न 3.30 बजे आयोजित किया जाएगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि, महाराष्ट्र के पर्यटन और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, अखिल भारतीय भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ. भदंत राहुल बोधि, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति और सांसद सतनाम सिंह संधू, लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष, राज्यसभा के पूर्व सदस्य और सकल जैन समाज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विजय दर्डा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

डॉ. दर्डा ने कहा कि इस अवसर पर विश्व शांति और सद्भाव के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

भाषा नोमान संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments